April 16, 2025 3:50 pm

गौतमबुद्ध नगर से डॉ महेश शर्मा और बुलंदशहर से डॉ भोला सिंह ने लगाई जीत की हैट्रिक

150 Views

सिकंदराबाद – लोक सभा चुनाव-2024 के घोषित परिणाम में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से महेश शर्मा और बुलंदशहर लोकसभा सीट से भोला सिंह ने जीत की हैट्रिक लगायी।
मंगलवार को लोक सभा चुनाव-2024 के परिणाम की घोषणा की गई जिसमे गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने 8,57,829 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन के सयुँक्त प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर को 559472 वोट से करारी मात दी।

वही बुलन्दशहर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह ने 5,97,310 वोट प्राप्त कर इंडिया गठबंधन के सयुँक्त प्रत्याशी शिवराम सिंह को 2,75,134 वोटो से करारी शिकस्त दी। लगातार दो बार से 2014 और 2019 में गौतमबुद्ध नगर से डॉ महेश शर्मा और बुलन्दशहर से डॉ भोला सिंह यहां से सांसद चुने गए। पार्टी ने एक बार फिर से दोनों पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया। दोनों प्रत्याशियों ने पूरे दमख़म से चुनाव लड़कर पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दोनों सीटे भाजपा की झोली में डाल दी। भाजपा प्रत्याशियों की इस शानदार जीत पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है। उनके कुशल नेतृत्व के कारण ही एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और प्रभावी नेतृत्व में कमल खिलाने पर मैं प्रिय क्षेत्रवासियों और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।दोनों प्रत्याशियों की इस शानदार जीत पर भाजपा कार्यालयों पर ढोल नगाड़े और मिठाई बाँटकर जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published On

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Trending

Share Market

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 0 8 4 9 0
Users Today : 1
Users Yesterday : 4