सिकंदराबाद – नगर हाईवे स्थित गुर्जर चौक के पास बाइक फिसलने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौक़े पर पहुची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपिका पत्नी योगेश उम्र 28 वर्ष, निवासी भोपुर ऊँचागाँव अपने जेठ के लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार को देखने के लिए नोएडा किसी अस्पताल में जा रहे थे। जैसे ही वे नगर हाईवे स्थित गुर्जर चौक के पास पहुँचे तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार दीपिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
