April 16, 2025 3:55 pm

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विधायक ने की श्रद्धांजलि अर्पित

92 Views

सिकंदराबाद – नगर स्थित विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने महान विचारक, समाजसेवी, और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा और जीवन दर्शन आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया और उनकी शिक्षाएँ हमें समाज सेवा और समर्पण की दिशा में निरंतर प्रेरित करती हैं।
विधायक ने कहा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी हमारी नीतियों की प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश को सशक्त और समृद्ध बनाना है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान-2024 के तहत विशेष अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी गयी। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, अवनीश गुप्ता, वीरेंद्र मलिक, भुवनेश द्विवेदी, मोहित सैनी, अंशुल बंसल, अमित मावी, मोनू वर्मा, राहुल भारद्वाज सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Trending

Share Market

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 0 8 4 9 0
Users Today : 1
Users Yesterday : 4