सिकन्दराबाद – क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी और कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। आम लोगों के राहत पहुंचाने के लिए वह इमानदारी से कार्य कर रहे हैं। शनिवार को नगर के एस डी एम स्थित कार्यालय पर विधायक द्वारा जनता दरबार आयोजित किया गया ।उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया, बल्कि बाकी बची समस्याओं को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष पेयजल, बिजली सहित अन्य कई समस्याओं से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी उनका निदान कराने का अनुरोध किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनता की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो, इसके लिए अधिकारियों को इसकी जल्द प्रगति रिपोर्ट भी देने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है, तो उस बारे उन्हें अवगत करवाएं, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।
