सिकंदराबाद – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह के कार्यालय पर भव्य जश्न मनाया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह जीत न केवल पार्टी के लिए बल्कि प्रदेश की जनता के लिए भी एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। भाजपा ने अपने मजबूत नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता की विश्वास और समर्थन के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा में बहुमत प्राप्त किया। इस जीत के साथ, भाजपा ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह जनता की सच्ची प्रतिनिधि पार्टी है। भाजपा ने इतिहास रचते हुए विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया है। जातिवाद, परिवारवाद, गुंडाराज व माफियावाद को तोड़कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर वोट दिया है उन्होंने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों और सुशासन की प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस अवसर पर जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, पिकी वोहरा, अवनीश गुप्ता, आनन्द जैन, अरुण प्रजापति, प्रवीण ठाकुर, सनी ठाकुर, गगन प्रजापति, अमर सिंह, अर्जुन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
